रामगढ़, अप्रैल 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 स्थित श्री श्री कैथा महादेव मंडा मंदिर में आयोजित होने वाले यज्ञ में सांसद मनीष जायसवाल शामिल होंगे। इसको लेकर मंदिर आयोजन समिति की ओर से उन्हें विधिवत आमंत्रित किया गया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। सांसद मनीष जायसवाल ने आयोजन समिति को आश्वस्त किया कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि वे यज्ञ में न केवल भाग लेंगे, बल्कि आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग भी प्रदान करेंगे। सांसद ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में धर्म के प्रति आस्था और सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है, जो समाज के समग्र विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.