रामगढ़, अप्रैल 17 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26, कैथा स्थित महादेव मंडा मंदिर में आयोजित श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा सह शिव परिवार यज्ञ का पांच दिवसीय आयोजन शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। पांच दिनों तक बनारस से आए विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। अंतिम दिन भगवान शिव और उनके परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। महायज्ञ के समापन पर विशाल भंडारा और भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी और मांडू विधायक निर्मल महतो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.