बांका, दिसम्बर 22 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत सोमवार की दोपहर प्रखंड के कैथा पंचायत सरकार भवन में पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीओ अमित प्रताप सिंह, बीपीआरओ शशि कुमार सिंह, पंचायत सचिव भूवन कुमार, लेखपाल सह आईटी सहायक देवनारायण सिंह, मंतोष कुमार, रवि कुमार, राजस्व कर्मचारी शत्रुघन कुमार, किसान सलाहकार राजेश कुमार शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। शिविर में सरकार की लोक कल्याण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों को पहुंचाने एवं सरकार की योजनाओं की विशेष जानकारी देने के लिए प्रायः सभी विभागों के काउंटर लगाए गए थे। जहां पंचायत के लोगों ने अपनी-अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्य...