बांका, मई 20 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड प्रशासन की ओर से मंगलवार को कैथा एवं राता पंचायत में आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पहुंचे और अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किये। यह भी पढ़ें- सहयोग पोर्टल पर दर्ज कराएं समस्या, 30 दिनों में होगा सामाधान: प्रभारी मंत्री शिविर का निरीक्षण कैथा पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण जिला नजारत उप समाहर्ता परमानंद साह ने किया। इस दौरान बीडीओ अमित प्रताप सिंह, एसडीपीओ अमर बिश्वास, सीओ मनोज कुमार, डीपीओ मनोरंजन प्रसाद, प्रखंड मुखिया संघ सह जदयू...