बस्ती, मार्च 7 -- महादेवा। विकास खंड बनकटी की ग्राम पंचायत कैथवलिया के राजस्व ग्राम गौरा उपाध्याय स्थित पोखरे पर छठ घाट निर्माण का शिलान्यास शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने किया। कैथवलिया निवासी योगेंद्र सिंह के प्रयास से छठ घाट का निर्माण किया गया है। इससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान बेहतर सुविधा मिल सकेगी। शिलान्यास कार्यक्रम शिव मंदिर बोकनार से सटे पोखरे के किनारे आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं मौजूद रहीं। बीडीओ बनकटी भवानी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि प्रारंभिक चरण में 15 फुट की लंबाई में सीढ़ियों का निर्माण कराया जाएगा। भविष्य में घाट का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने कहा कि वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.