भागलपुर, जनवरी 31 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के भुवालपुर में आयोजित 17वें श्री शिवशंकर चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को ग्रुप बी का पहला क्वार्टर मैच कैथपुरा बनाम लैलख के बीच हुआ। जिसमें कैथपुरा ने 1-0 से लैलख टीम को हराकर अगले मैच में प्रवेश किया। मैच में कैथपुरा के सोनेलाल को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। मैच का उद्घाटन अखिल भारतीय गंगोत्री ठाकुरबाड़ी के संचालक अभय कुमार मंडल, ग्राम पंचायत भुवालपुर के मुखिया प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार मंडल एवं भुवालपुर मेला के अध्यक्ष प्रवीण कुमार उदय एवं प्रतियोगिता समिति के संयोजक मदन मंडल एवं सभी पदाधिकारियों ने किया। निर्णायक की भूमिका में मनोज कुमार मंडल, गौतम दास एवं नितीश कुमार थे। अगला मैच बरियारपुर बनाम रब्बीडीह के बीच दो फरवरी को खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.