वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के अस्थि रोग विभाग की ओर से शनिवार को एनाटॉमी विभाग के डिसेक्शन हॉल में 'बीएचयू स्पाइन कैडेवर कोर्स-2026' का आयोजन किया गया। शुभारंभ कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पहली बार रीढ़ शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में इस प्रकार का विशिष्ट पाठ्यक्रम आयोजित किया गया है। कैडेवर पर प्रशिक्षण से विद्यार्थियों और चिकित्सकों को वास्तविक शल्य प्रक्रिया का निकट से अनुभव प्राप्त होता है, जो सामान्य सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण से अधिक उपयोगी है। उन्होंने संस्थान द्वारा शुरू किए गए इस पहल की सराहना की। भविष्य में ऐसे सभी शैक्षणिक प्रयासों को संसाधन, वित्तीय सहयोग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के माध्यम से समर्थन देने का सुझाव दिया। यह भी पढ़ें- आईआईएम काशीपुर में एग्जीक्यूटिव प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.