जहानाबाद, मार्च 30 -- अंडर-11 और अंडर-13 वर्ग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन सुगौली में तृतीय राज्य स्तरीय कैडेट भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन जहानाबाद, नगर संवाददाता। मोतिहारी के सुगौली में 28 से 30 मार्च तक आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय कैडेट भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर जहानाबाद ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंडर-11, अंडर-13 और ओवरऑल चैंपियन तीनों ट्रॉफियों पर कब्जा जमाकर पूरे बिहार में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीक और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके दम पर टीम ने अन्य जिलों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, जहानाबाद के खिलाड़ियों ने कुल 20 पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। इसमें 7 स्वर्ण, 7 रजत एवं 6 कांस्य पदक शामिल हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.