कैडेट को टीबी से बचाव की जानकारी दी
हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- हल्द्वानी। 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल की ओर से रानीबाग में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान 'टीबी मुक्त भारत' विषय पर व्याख्यान दिया गया। कैडेट्स को टीबी (क्षयरोग) के कारणों, लक्षणों, उपचार और बचाव के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. राजेश ढकरियाल, डॉ. अजय भट्ट ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो फेफड़ों को प्रभावित करती है। इसकी पहचान खांसी की जांच तथा फेफड़ों के एक्स-रे के माध्यम से की जा सकती है। शिविर में 200 एनसीसी कैडेट्स, 7 पीआई स्टाफ, 4 एएनओ ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.