कैडेट्स ने शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया
रुद्रपुर, सितम्बर 23 -- खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में चल रहे एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बुधवार को कैडेट्स ने अनुशासन, शारीरिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने योग एवं शारीरिक प्रशिक्षण में भाग लिया। शारीरिक प्रशिक्षण के बाद कलर परेड और परेड क्लास में कैडेट्स को परेड के नियमों और अनुशासन का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण सत्र के अंतर्गत कैडेट्स को साइबर एवं सोशल मीडिया स्वच्छता, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी दी गई। शिविर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। स्कूल के एमडी प्रवीण उपाध्याय ने कहा कि शिविर का संदेश अनुशासन हमारी पहचान, प्रशिक्षण हमारी शक्ति और राष्ट्रसेवा हमारा संकल्प है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.