कैडेट्स ने एनसीसी कैंप में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
हाथरस, जून 27 -- सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने कैंप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कैंप में विद्यालय के कैडेट्स गौरी भारद्वाज, सुशांत बघेल एवं अर्पित शर्मा ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैंप के दौरान कैडेट्स ने निबंध लेखन, फायरिंग, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक एवं सम्मान अर्जित किए। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय परिवार को गर्व का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर सीओ कर्नल सचिन वशिष्ठ, कर्नल पवन कुमार तथा सूबेदार मेजर मानवेंद्र सिंह ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और उनके अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। यह भी पढ़ें- कैडेट्स ने एनसीसी कैंप में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रधानाचार्या बबीता सेठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.