हाथरस, जून 20 -- आरपीएम डिग्री कॉलेज में 9 यूपी बटालियन, एनसीसी हाथरस के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत शनिवार को कैडेट्स को फायरिंग प्रशिक्षण के साथ साथ अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। कैडेट्स को फायरिंग से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। विशेषज्ञों ने उन्हें हथियारों की संरचना, सुरक्षा नियम, निशानेबाज़ी की विधियाँ तथा लक्ष्य पर सटीक फायरिंग करने की तकनीकें सिखाईं। छात्रों ने स्वयं फायरिंग का अभ्यास कर इस रोमांचक अनुभव में भाग लिया, जिससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ। इस अवसर पर कैम्प कमांडेंट कर्नल सचिन वशिष्ठ, कमांडिंग ऑफिसर, कर्नल पवन कुमार, एडम ऑफिसर कैम्प एस एम सूबेदार मेजर मनवेंद्र सिंह, प्रशिक्षण जेसीओ सूबेदार सुरेश सिंह, फायरिंग जेसीओ नायब सूबेदार के बी सारु और ...