हल्द्वानी, मार्च 1 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में एनसीसी एयर विंग-1 यूके एयर स्क्वाड्रन एनसीसी पंतनगर की ओर से 10 दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण कैंप का समापन हो गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने ड्रोन तकनीक की बारीकियों को सीखा। एयरोडायनामिक्स, सिमुलेटर फ्लाइंग, प्रायोगिक संचालन, ड्रोन असेंबली, मेंटेनेंस, ट्रबलशूटिंग, एरियल फोटोग्राफी फ्लाइट प्लानिंग की जानकारी दी। कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन विवेक रावत ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.