मुजफ्फर नगर, जून 2 -- डीएवी इंटर कालेज में 82 यूपी एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण भाल एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल नवीन पाराशर के नेतृत्व में चल रहे एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर समापन हो गया। प्रशिक्षण गतिविधियों के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। समापन अवसर पर प्रथम सत्र में कमान अधिकारी ने सभी कैडेट्स को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए लिए मेडल देकर सम्मानित किया एवं विभिन्न गतिविधियों में अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चुने गए कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने सभी कैडेट्स को निरंतर प्रदर्शन प्रयासरत रहकर अपने प्रदर्शन में सुधार का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- कर्नल अमोद ने किया प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण इसके पूर्व, प्रातःकाल में कैडेट्स के विभिन्न समूहों के ब...