सहारनपुर, नवम्बर 10 -- गंगोह। 86 यूपी बटालियन एनसीसी के विशेष शिविर के चौथे दिन आज कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। ट्रैफिक एसआई धीरज शर्मा तथा शुभम राठी ने ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए उनसे बिना ड्राइविंग लाइसेंस के न चलनेए दुपिहया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनन तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और विभिन्न चालान के बारे जानकारी प्रदान की। सीएचसी के डॉ अक्षय कुमार एवं स्टाफ नर्स प्रियंका राणा ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर व्याख्यान दिया। हवलदार जगसीर सिंह ने भारतीय सेना द्वारा प्रयुक्त होने वाली रायफल को खोलने जोड़ने का अभ्यास कराया। कैप्टन गौरव मिश्रा, कैप्टन अखिलेश श्रीवास्तव , लेफ्टिनेंट आकाश जैन ने कैडेट्स को पब्लिक स्पीकिंग की बारीकियों से परिचित कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...