गाजीपुर, दिसम्बर 16 -- जमानियां। हिंदू पीजी कॉलेज और इंटर कॉलेज में मंगलवार को 91 यूपी बटालियन एनसीसी का निरीक्षण किया गया। कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल सुखवीर पूनिया ने एनसीसी इकाई के सुचारु संचालन और गतिविधियों के प्रचार-प्रसार की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कर्नल अमर सिंह ने एनसीसी के महत्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा और व्यक्तित्व निर्माण में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासित और समर्पित जीवन जीने की प्रेरणा दी। कर्नल अमर सिंह ने संस्थानों की एनसीसी प्रगति की प्रशंसा की और भविष्य में गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। महाविद्यालय परिवार ने कर्नल अमर सिंह को मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एएनओ डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, द्वितीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.