कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों, स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी
शामली, जून 29 -- शहर के देशभक्त इंटर कॉलेज में चल रहे 85 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। शिविर में हवलदार ओमप्रकाश एवं चीफ ऑफिसर नीरज कुमार के नेतृत्व में कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्हें पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन कुमार और अंकित चौधरी ने सड़क सुरक्षा विषय पर कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चलाते समय शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। यह भी पढ़ें- कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों, स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.