कैडेट्स को अनुशासन, टीम भावना एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का बताया महत्व
बिजनौर, अक्टूबर 13 -- 30 यूपी बटालियन एनसीसी, बिजनौर द्वारा आयोजित यूपी गंगा ट्रेक कैंप का आयोजन 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस शिविर में उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय के 11 ग्रुपों के 510 एनसीसी कैडेट्स और 15 एएनओ प्रतिभाग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम, वीएसएम ने शिविर का दौरा किया तथा विभिन्न ग्रुपों से आए एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहस, टीम भावना एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में उन्होंने नाव द्वारा हैदरपुर वेटलैंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.