कैडेटों ने सीखा ड्रोन और हथियार संचालन
प्रयागराज, जुलाई 15 -- प्रयागराज। 15 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-69) के दूसरे दिन 660 कैडेटों ने सैन्य प्रशिक्षण के साथ आधुनिक तकनीक का अनुभव लिया। दिन की शुरुआत पीटी और ड्रिल से हुई। जूनियर कैडेटों ने प्रशिक्षकों की निगरानी में लाइव फायरिंग का अभ्यास किया। जबकि सीनियर कैडेटों को मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, तकनीकी प्रशिक्षण तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की जानकारी दी गई। ड्रोन तकनीक पर विशेष सत्र भी आयोजित हुआ। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत ने कहा कि शिविर का उद्देश्य अनुशासित, तकनीकी रूप से दक्ष और जिम्मेदार युवा तैयार करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.