कैडेटों ने रैली के जरिए टीबी से बचाव के प्रति किया जागरूक
बलिया, सितम्बर 8 -- बलिया, संवाददाता। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-291 के सातवें दिन सोमवार को कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंग्रा के कुशल नेतृत्व व दिशा-निर्देशन में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसके साथ ही कैडेट्स के लिए साइबर सिक्योरिटी पर विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली, जो कैंप परिसर से शुरू होकर पकवाइनार बाजार होते हुए पुनः कैंप में पहुंचकर समाप्त हुई।इस दौरान कैडेट्स ने लोगों को टीबी के लक्षण, निःशुल्क उपचार, स्वच्छता, मास्क के उपयोग तथा पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक किया।रैली के बाद पकवाइनार पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.