बलिया, मई 25 -- रसड़ा। 93 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 283 के पांचवें दिन सोमवार को वाराणसी ग्रुप ए के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सौरभ सिन्हा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर सिन्हा ने शिविर में चल रही विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कैडेट्स द्वारा की जा रही ड्रिल, फायरिंग प्रैक्टिस, मैप रीडिंग तथा फील्ड क्राफ्ट प्रशिक्षण को बारीकी से देखा और कैडेट्स से सीधे संवाद किया। कैडेट्स के अनुशासन, वेशभूषा एवं प्रशिक्षण के प्रति समर्पण की उन्होंने सराहना की। निरीक्षण के उपरांत क्वार्टर गार्ड पर कैडेट्स द्वारा सलामी शस्त्र के साथ गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर ब्रिगेडियर सौरभ सिन्हा को सलामी दी गई। यह भी पढ़ें- चरित्र निर्माण में स्वभा...