बलिया, सितम्बर 3 -- रसड़ा। एनसीसी 93 यूपी बटालियन बलिया की ओर से बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-291 के तीसरे दिन गुरुवार को एनसीसी कैडेटों को ड्रिल के साथ-साथ 22 राइफल की जानकारी व फायरिंग करने का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंग्रा के निर्देशन में कैडेट्स ने परेड, मार्चिंग व अनुशासन का अभ्यास किया। इसके बाद 22 राइफल के विभिन्न पुर्जों, रखरखाव, फायरिंग के दौरान सावधानियों, सही पोजीशन, निशाना लगाने व ट्रिगर संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। यह भी पढ़ें- कैडेटों का शुरू हुआ 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैडेट्स ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ प्...