कैडेटों को दिया गया ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण
बलिया, सितम्बर 5 -- बलिया, संवाददाता। 93 यूपी बटालियन एनसीसी बलिया की ओर से बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-291 के चौथे दिन शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स को ड्रिल के साथ-साथ 22 राइफल से फायरिंग व ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंग्रा के कुशल नेतृत्व व दिशा-निर्देशन में कैडेट्स को 22 राइफल से फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने फायरिंग रेंज पर सुरक्षा नियमों, सही फायरिंग पोजीशन, लक्ष्य साधने तथा ट्रिगर कंट्रोल का अभ्यास कराया। कैडेट्स ने अनुशासन व उत्साह के साथ फायरिंग प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। इसी क्रम में कैडेट्स को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से ड्रोन उड़ान व संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। यह भी पढ़ें- कैडेटों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.