कैडेटों को दिया गया एनसीसी बी प्रमाण पत्र वितरण
देवरिया, जुलाई 2 -- देवरिया। बुधवार को शहर के गोरखपुर रोड स्थित बुधवार को एसएसबीएल इंटर कॉलेज में 49 वाहिनी एनसीसी के द्वारा एनसीसी बी प्रमाण-पत्र का वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कमान अधिकारी कर्नल सुनील जैथलिय व प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने कैडेटों को एनसीसी बी प्रमाण-पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान अतिथियों ने कहा कि एनसीसी से देश प्रेम, समर्पण व सेवा की भावना जागृत होती है। कैडेट्स के कैरियर में इस प्रमाण पत्र की महत्वपूर्ण उपयोगिता है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल एस द्विवेदी, कार्यवाहक सूबेदार मेजर सुरेन्द्र कच्छप, नायब सूबेदार अवतार सिंह, बीएचएम सुजन थापा के अलावा समस्त पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.