कैडेटों को आत्मनिर्भर बनाती एनसीसी: कर्नल कपूर
गोंडा, मई 23 -- मनकापुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के सिसवा में स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में शुक्रवार से एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-159 शुरू हो गया। यह शिविर एक जून तक चलेगा, जिसमें जिले के इंटरमीडिएट एवं डिग्री कॉलेजों के लगभग 600 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर में प्रवेश से पहले कैडेटों के प्रपत्रों एवं संख्या का सत्यापन कर उन्हें आवासीय व्यवस्था में भेजा गया। कैंप कमांडेंट कर्नल सुनील कपूर ने उद्घाटन संबोधन में कहा कि एनसीसी कैडेटों को अनुशासित एवं आत्मनिर्भर बनाती है। वर्तमान समय में समाज और राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव तिवारी ने कहा कि कैडेटों की सभी व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.