कैडेटों का शुरू हुआ 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण
बलिया, सितम्बर 2 -- बलिया, संवाददाता। यूपी 93वीं बटालियन एनसीसी (बलिया) की ओर से बाबा रामदल पीजी कॉलेज, पकवाइनार में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-291 का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। शिविर के प्रथम दिन 518 कैडेट्स की बायोमेट्रिक रिपोर्टिंग की गई। कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंग्रा के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में शिविर के दूसरे दिन बुधवार को कैडेट्स को ड्रिल व मैप रीडिंग का सघन प्रशिक्षण दिया गया।ड्रिल प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को सावधान, विश्राम, दाहिने मुड़, बायें मुड़ तथा परेड की विभिन्न बारीकियों का अभ्यास कराया गया। वहीं मैप रीडिंग प्रशिक्षण में कैडेट्स को नक्शा पढ़ने, दिशाओं की पहचान, ग्रिड रेफरेंस तथा अपनी स्थिति निर्धारित करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.