कैडेटों का उत्साह, अनुशासन और सैन्य कौशल बना आकर्षण
बलिया, मई 11 -- रसड़ा, हिंदुस्तान संवाद। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार में चल रहे 93 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-282 के चौथे दिन सोमवार को कैडेट्स का उत्साह, अनुशासन और सैन्य कौशल आकर्षण का केंद्र बना रहा। दिनभर चले ड्रिल, फायरिंग व सैन्य प्रशिक्षण सत्रों में कैडेट्स ने जोश के साथ प्रतिभाग किया। सुबह पीटी और योग के बाद कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी ने परेड ग्राउंड पर सभी कंपनियों का निरीक्षण किया।उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करती है। इसके बाद डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रविंदर किंगरा की देखरेख में कैडेट्स को .22 राइफल से फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कैडेटों की वाद-विवाद प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.