नैनीताल, मार्च 12 -- भीमताल। गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र में विधायक राम सिंह कैड़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों को अपना इलाज कराने के लिए कई किलोमीटर दूरी का सफर तय करना पड़ता है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा, ढोलीगांव, पहाड़पानी, रामगढ़ के अस्पतालों का उच्चीकरण करने की मांग की। कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी, भीमताल का उप जिला अस्पताल और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ोन, कैड़ा गांव, ककोड़, गौनियारो, भटेलिया सहित अन्य विद्यालयों का उच्चीकरण होना भी आवश्यक है। उन्होंने हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्कूलों में उच्चीकरण करने की मांग उठाई। विधायक कैड़ा ने शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.