कैड़ागांव हाईस्कूल का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण, मंत्री कैड़ा ने किया उद्घाटन
नैनीताल, सितम्बर 22 -- भीमताल, संवाददाता। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक की दूरस्थ ग्रामसभा कैड़ागांव-कुकना में वर्षों पुरानी इंटरमीडिएट विद्यालय की मांग पूरी हो गई है। कैड़ागांव हाईस्कूल का इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण होने के बाद विद्यालय में कक्षा 11वीं की पढ़ाई शुरू हो गई है। मंगलवार को उद्घाटन के अवसर पर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया।कैड़ा ने कहा ग्रामीण लंबे समय से विद्यालय के उच्चीकरण की मांग कर रहे थे। हाईस्कूल के बाद क्षेत्र के विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए करीब 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को आगे की शिक्षा जारी रखने में परेशानी होती थी। यह भी पढ़ें- बड़ोंन हाईस्कूल का उच्चीकरण, मंत्री कैड़ा ने किया उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.