कौशाम्बी, मार्च 19 -- सिराथू हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा स्थित आरपी गार्डेन में चल रहे अखंड हिंद फौज के सात दिवसीय प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन न्यायिक उपजिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कैडेट्स की परेड का निरीक्षण किया।कार्यक्रम की शुरुआत कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी देने से हुई। इसके बाद आकाश सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराकर सलामी ली और मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर छठे दिवस के प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया। शिविर में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 180 से अधिक युवा कैडेट्स को देशभक्ति, अनुशासन, आत्मरक्षा और मार्चिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जोन कमांडर धीरज पटेल ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.