पटना, अगस्त 4 -- भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) सहित देश-विदेश के नामचीन प्रबंधन संस्थानों में विभिन्न स्नातकोत्तर कोर्स में नामांकन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 29 नवंबर को होगा। इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू है। स्नातक उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष के विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 सितंबर की शाम 5:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। विकास प्रबंधन संस्थान (डीएमआई) पटना के डीन एकेडमिक और आईआईएम, शिलांग के पूर्व फैकल्टी प्रो. शंकर पूर्वे ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय सतर्क रहने की जरूरत है। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें। अंतिम दिनों में सर्वर डाउन या तकनीकी खराबी जैसी समस्याओं के कारण रजिस्ट्रेशन से कई वंचित भी हो जाते हैं। इसके लिए निर्धारित तिथि के पूर्व रजिस्ट्रेशन कर लेना ...