रांची, जून 23 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) की स्थायी पीठ के गठन को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने उम्मीद जताई है कि इस दिशा में जल्द कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देते हुए सुनवाई 23 जुलाई को निर्धारित की।

सुनवाई के दौरान सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से उपस्थित अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल प्रशांत पल्लव ने अदालत को बताया कि रांची में कैट की स्थायी पीठ के गठन संबंधी फाइल विभिन्न स्तरों पर विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सकारात्मक परिणाम की संभावना है और अगली सुनवाई तक वह अदालत के समक्ष ठोस जानकारी प्रस्तुत करने की स्थिति में होंग...