कैटल कैचर टीम ने नाले में गिरे गोवंश को बचाया
गोरखपुर, जून 7 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बक्शीपुर रोड पर राजकीय पुस्तकालय और सार्वजनिक शौचालय के बीच खुले नाले में निराश्रित गाय शनिवार की रात नाले में गिर गई। लेकिन सूचना पर पहुंची नगर निगम की रेस्क्यू टीम के सदस्य ने गंदे नाले में घुस कर निराश्रित गोवंश की जान बचा ली। नगर निगम को सूचना देने वाले डॉ अजय पाण्डेय ने रेस्क्यू टीम की मुक्त कंठ से सराहना की है। उधर खुले नालों ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हादसा शनिवार की शाम 8 बजे का है। डॉ बीबी गुप्ता के यहां से डॉ अजय पाण्डेय अपने घर लौटने के लिए निकलते तो उनकी नजर नाले में गिरी गाय पर पड़ी। उन्होंने नगर निगम को सूचना दी। पशु कल्याण अधिकारी डॉ रोबिन चंद्रा सूचना मिलते ही सक्रिय हुए। निराश्रित गोवंश को पकड़ने वाली टीम महेसरा से तत्काल निकल पड़ी। टीम के सदस्य जब मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.