देवरिया, दिसम्बर 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में शासन से मिले 14 कैटर कैचर खड़े हैं, लेकिन उन्हे चलाने का इंतजाम नहीं किया जा रहा है। नगर निकायों और ग्राम पंचायत को कैटर कैचर से आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में रखवाना है। लेकिन कैटर कैचर चलने को अस्थाई चालक तक नहीं रखे गये हैं। 10 नगर निकायों और चार ग्रामीण क्षेत्रों में कैटर कैचर दिया गया है। जिला पंचायत को एक कैटर कैचर मिला है। आवारा पशुओं से सबसे अधिक किसान परेशान होते हैं। वह उनकी फसलों को चट कर जाते हैं। इसके निजात को आठ साल पहले नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में गौशालाओं का निर्माण किया गया। इसमें आवारा पशुओं को पकड़ कर रखा जाता है। इसकी देखरेख करने को कर्मचारी तैनात किये गये हैं। आवारा पशुओं को पकड़ने को कैटर कैचर का प्रयोग किया जाता है। 3 साल पहले शासन से आवारा पशुओं को पकड़ने ...