कैटरिंग वालों ने 30 फीसदी तक बढ़ा दिया थाली का दाम
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर शादी-ब्याह की रौनक पर भी पड़ने लगा है। अंतरराष्ट्रीय हालात और व्यावसायिक गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण कैटरिंग का खर्च तेजी से बढ़ा है। हलवाई पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे मांग रहे हैं, जिससे एक प्लेट खाने का खर्च 25-30 फीसदी तक बढ़ गया है। टेंट, लाइट और सजावट का सामान भी महंगाई की मार झेल रहे हैं। रही सही कसर ट्रांसपोर्ट और जेनरेटर खर्च पूरी कर दे रहे हैं। इससे शादी का बजट तेजी से ऊपर जा रहा है।हालात ऐसे हो गए हैं कि कई परिवार अब तय तारीख पर शादी करने की बजाय उसे आगे बढ़ाने का फैसला ले रहे हैं। कई लोगों ने तारीख फिलहाल स्थगित भी कर दी है। वहीं, कुछ लोग मेन्यू छोटा करने और मेहमानों की संख्या सीमित करने की सोच रहे हैं।वेज व नॉनवेज थाली हजार से 1300 रुपये तकपंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.