देहरादून, मार्च 10 -- देहरादून। कैटरिंग कारोबारी रमनप्रीत मोदी से 40 हजार रुपये लेकर एक कारीगर फरार हो गया। अजबपुर कलां निवासी रमनप्रीत दून में सोहन डेकोर्स नाम से व्यवसाय करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका कारीगर अरुण कुमार निवासी मुरादाबाद, यूपी उनके यहां काम करता था। बीते 13 जनवरी को रमनप्रीत ने अरुण को ग्लैविलेन रिसॉर्ट में मोंटू नाम के अन्य कारीगर को देने के लिए 40 हजार रुपये नकद दिए थे। अरुण उसे पैसे देने के बजाय दोपहर दो बजे वहां से बिना किसी को बताए फरार हो गया। इसके बाद से आरोपी का फोन लगातार बंद आ रहा है। गांव में उसका पता लगने पर अब वह पैसे लौटाने से साफ इनकार कर रहा है। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत पर सोमवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.