गढ़वा, मई 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश पर प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल सभागार में कैटरिंग और रिटेल दुकानदारों को एकदिवसीय फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन, डॉ जॉन एफ कैनेडी, अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएस सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री के अलावा विभिन्न कैटरिंग और रिटेल दुकानदारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत में सिविल सर्जन ने लोक स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित खाद्य पदार्थों की महत्ता की जानकारी दी। उन्होंने असुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों और बीमारियों के बारे में बताया ।

प्रशिक्षण के दौरान निर्देश उसके उपरांत अभिहित अधिकारी के द्वारा जिले में संचालित सभी दुकानदारों को खाद्य पंजीकरण कर...