कैजुअल वर्कर पर लाठी-हॉकी से हमला, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जुलाई 1 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सतहरिया स्थित एक कंपनी में काम करने वाले कैजुअल वर्कर पर कंपनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों और हॉकी से जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने थाने जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के चकरा अलीपुर निवासी उत्सव सिंह पुत्र राम कृष्ण सिंह सतहरिया स्थित एक कंपनी में कैजुअल वर्कर है। 26 जून को कंपनी का सामान लेने-देने को लेकर उसकी बहस दरबपुर, पवारा निवासी प्रदीप पटेल पुत्र रामचन्द्र पटेल से हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.