नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- महिला विश्व कप से पहले भारत को करारा झटका लगा जब गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी चोटिल हो गईं। इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स को आउट करने वाली इस तेज गेंदबाज ने 13वें ओवर में हीथर नाइट के शॉट पर रिटर्न कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद अजीब तरीके से उनके बाएं पैर पर लग गई जिसके बाद वह जमीन पर गिर गईं। डॉक्टर तुरंत रेड्डी को देखने मैदान पर पहुंचे और शुरुआत में उन्हें मैदान से बाहर चलने में मदद करने की कोशिश की। पर फिर इस गेंदबाज के लिए व्हीलचेयर मंगवाई गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा कि रेड्डी के विश्व कप में भाग लेने पर 'स्पष्टता का इंतजार' है। भारतीय टीम को उम्मीद है कि रेड्डी की चोट गंभीर नहीं होगी क्योंकि वह टीम के तेज गेंदबाज़ी विभाग का एक अहम हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.