कैच द रेन अभियान से जुड़ें, बारिश की हर बूंद बचाएं : उपायुक्त
फरीदाबाद, जुलाई 5 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने केंद्र सरकार के कैच द रेन अभियान के तहत जिलेवासियों से वर्षा जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश की प्रत्येक बूंद को सहेजकर भूजल स्तर में सुधार लाया जा सकता है और भविष्य में जल संकट से काफी हद तक राहत मिल सकती है। उपायुक्त ने कहा कि नागरिक अपने घरों, आवासीय सोसाइटियों, सरकारी एवं निजी संस्थानों तथा कार्यस्थलों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अपनाएं। इसके साथ ही उपयुक्त स्थानों पर रिचार्ज पिट और ट्रेंच बनाकर वर्षा जल को जमीन में समाहित करने की व्यवस्था करें। उन्होंने पारंपरिक जल स्रोतों जैसे बावड़ियों, कुओं और तालाबों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन पर भी विशेष जोर दिया। डॉ. छिल्लर ने मानसून के दौरान अधिकतम जल संचयन सुनिश्चित करने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.