प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। परिषदीय स्कूलों में 30 अप्रैल तक कैच द रेन अभियान चलाया जा रहा है। परिषदीय स्कूलों में 16 से 23 अप्रैल तक कार्यशालाओं का आयोजन कर जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की जाएगी। विद्यालयों में पखवाड़ा के दौरान प्रतिदिन प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में बच्चों को जल शपथ दिलाई जा रही है। जल संरक्षण विषयक जानकारियों को छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के बीच चर्चा करने के साथ विकासखंड और विद्यालय स्तर पर निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। जल संरक्षण से संबंधित संदेशों एवं गतिविधियों को विद्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों में जगाई जाएगी जल संरक्षण की अलख बीएसए अनिल कुमार ने प्रत्येक विद्यालय में जल निगम की प्...