प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में 30 अप्रैल तक कैच द रेन अभियान चलाया जा रहा है। परिषदीय स्कूलों में 16 से 23 अप्रैल तक कार्यशालाओं का आयोजन कर जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की जाएगी।विद्यालयों में पखवाड़ा के दौरान प्रतिदिन प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में बच्चों को जल शपथ दिलाई जा रही है। प्रत्येक विद्यालय में जल निगम की प्रयोगशालाओं के माध्यम से निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप पेयजल की जांच एवं आवश्यकता अनुसार क्लोरीफिकेशन आदि के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- कैच द रेन अभियान में स्कूली बच्चे लेंगे जल शपथ यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में पृथ्वी दिवस पर दिलाई शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...