कैच द रेन अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश
बोकारो, जुलाई 31 -- चास, प्रतिनिधि। रामरूद्र उच्च विद्यालय, चास में गुरुवार को कैच द रेन 2026 अभियान के तहत जागरूकता सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पेंटिंग, स्लोगन लेखन, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें "वर्षा जल संचयन जहां गिरे, जब गिरे, वहीं सहेजे" विषय पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के करीब 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से वर्षा जल संचयन, रूफटॉप हार्वेस्टिंग, भूजल स्तर में सुधार तथा जल स्रोतों के संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया। बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्तियों ने जल संरक्षण के प्रति उनकी जागरूकता और संवेदनशीलता को उजागर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि पानी की प्रत्येक बूंद अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.