नैनीताल, जुलाई 8 -- भवाली। कैचीधाम के समीप बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में नदी की ओर जा गिरी। कार चला रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार डायल 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी कैचीधाम प्रभारी उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। चिराग होमस्टे के पास एक कार खाई में नदी के पास गिरी दिखी। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे खाई से बाहर निकाला गया और तहसीलदार कैचीधाम के सरकारी वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया। यह भी पढ़ें- Banka News: सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी, भागलपुर रेफर घायल महिला ने पुलिस को अपना नाम कंचन(ब्रह्माकुमारी), निवासी रानीखेत बताया। दुर्घटना के...