कैग रिपोर्ट ने बताईं जल-सीवरेज प्रबंधन की खामियां, दुरुस्त करेगी दिल्ली सरकार
नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में जल व सीवरेज प्रबंधन की खामियों को लेकर 23 मार्च को पेश सीएजी की रिपोर्ट पर जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने आप को कटघरे में खड़ा किया। विधानसभा में वक्तव्य देते हुए उन्होंने कहा कि सीएजी रिपोर्ट से वर्ष 2017 से 2023 के दौरान की पेयजल आपूर्ति व सीवरेज प्रबंधन की खामियां सामने आई हैं। उन्होंने दिल्ली में पेयजल आपूर्ति व यमुना की सफाई के लिए सीवरेज प्रबंधन में सुधार के लिए मौजूदा सरकार की कार्ययोजना भी बताई। उन्होंने कहा कि करीब दो वर्षों में सभी अनधिकृत कॉलोनियों को सीवर लाइन व एसटीपी से जोड़ा जाएगा। मंत्री ने कहा कि जल बोर्ड की फाइल उपराज्यपाल के पास नहीं जाती, लेकिन पिछली सरकार को काम नहीं करना था। दिल्ली को 1200 एमजीडी पानी की जरूरत है लेकिन 1000 एमजीडी पानी उपलब्ध है। ऐसे में पानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.