नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को विधानसभा सदन में कैग रिपोर्ट को लेकर पूर्ववर्ती आप सरकार पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट ने आप सरकार के शिक्षा मॉडल की पोल खोल दी है। सदन में 2018-19 के बीच दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालयों के कार्यकलापों पर आई कैग रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि पांच साल तक ऑडिट रिपोर्ट नहीं पेश की गई। मनमानी नियुक्तियां, स्कॉलरशिप, ईडब्ल्यूएस फंड में गड़बड़ी और फैकल्टी की भारी कमी आदि दिखाते हैं कि शिक्षा के नाम पर गंभीर लापरवाही और वित्तीय अनियमितता हुई है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से लेकर स्किल यूनिवर्सिटी तक बिना किसी ठोस योजना और स्पष्ट दिशा के, केवल नाम के लिए संस्थाएं खड़ी कर दी गईं। छात्रों के भविष्य, करिकुलम, डिग्री की मान्यता और संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.