रांची, अप्रैल 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। डुमरी विधायक जयराम महतो ने हालिया ट्रेजरी घोटाले को लेकर राज्य सरकार और पूर्ववर्ती सरकारों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्टों को समय रहते गंभीरता से लिया जाता, तो करोड़ों रुपये के वित्तीय नुकसान से बचा जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कैग लगातार अनियमितताओं की ओर संकेत करता रहा, लेकिन उन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। विधायक ने यह भी कहा कि राज्य में कथित रूप से दागदार अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर बनाए रखने की प्रवृत्ति रही है, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता प्रभावित होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कुछ अधिकारियों के कार्यकाल पर सवाल उठाए और निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं की आशंका जताई।हालिया कैग रिपोर्टों में कई वित्तीय ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.