सहारनपुर, नवम्बर 24 -- युवाओं में बिना दहेज शादी का क्रेज बढ़ रहा है। जिसकी ताजा मिसाल नानौता के भारी दीनदारपुर निवासी कैग के ऑडिट ऑफिसर रजनीश नागर ने अपनी शादी में एक रुपया और नारियल लेकर पेश की है। नानौता के भारी दीनदारपुर गांव निवासी रणजीत सिंह का बड़ा बेटा रजनीश नागर कैग में ऑडिट ऑफिसर के पद पर नागपुर में तैनात है। दो दिन पूर्व उनकी शादी गाजियाबाद निवासी भंवर सिंह की बेटी रेलवे में इंजीनियर मनीषा के साथ संपन्न हुई। शगुन के तौर पर रजनीकांत नागर ने वधु पक्ष की और से दहेज में मिले लाखों रुपये ससम्मान लौटाते हुए मात्र एक रुपया और नारियल लेकर परिवार का नाम रोशन किया है। रजनीश नागर ने कहा कि एक उच्च शिक्षित युवती से उसका विवाह होना ही उसके लिए सबसे बड़ा दहेज होगा। रजनीश की इस बात से उसके पिता रणजीत सिंह भी राजी थे। दामाद की दृढ़ इच्छा को भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.