कैकेयी के कारण ही राम मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए : जोशी
हल्द्वानी, जून 13 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। गोल्ज्यू धाम मंदिर, फिल्टर हाउस काठगोदाम में आयोजित श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास पंडित पंकज जोशी ने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र और मर्यादाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माता कैकेयी के कारण ही भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में पहचान मिली।वनवास की परिस्थितियों में राम ने त्याग, आज्ञाकारिता और धर्मपालन का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कथा के दौरान केवट प्रसंग और माता शबरी की अटूट भक्ति का मार्मिक वर्णन किया गया। व्यास ने कहा कि सच्ची भक्ति में जाति-वर्ग का कोई महत्व नहीं होता, केवल प्रेम और समर्पण ही भगवान तक पहुंचने का मार्ग है। कथा के उपरांत पारंपरिक जागर का आयोजन हुआ। पूरा परिसर जय श्रीराम और जय गोल्ज्यू महाराज के जयघोषों से गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रताप सिंह ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.