पटना, जुलाई 15 -- स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में कैंसर की स्क्रीनिंग को बढ़ावा दें। मरीजों का समय पर इलाज सुनिश्चित करें। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय सभागार में राज्य में कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कैंसर विशेषज्ञों एवं संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रमों, कीमोथेरेपी एवं बायोप्सी सुविधाओं के विस्तार, कैंसर केयर नेटवर्क को मजबूत बनाने तथा मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक का अवलोकन बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया कि राज्यभर में मुख, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग को और ...